खबरे |

खबरे |

उप्र : महिला ने खुद के साथ अपनी बेटियों को भी खिला दिया जहर, तीन की मौत
Published : Jun 22, 2023, 1:03 pm IST
Updated : Jun 22, 2023, 1:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Along with herself, the woman also fed poison to her daughters, three died
Along with herself, the woman also fed poison to her daughters, three died

दो पुत्रियों की मौत हो गई तथा तीसरी पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है।

सहारनपुर (उप्र): जिले में थाना गंगोह क्षेत्र में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया जिससे महिला और उसकी दो पुत्रियों की मौत हो गई तथा तीसरी पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि जिले के गंगोह कस्बे के टाकान मोहल्ला निवासी संजय बैटरी रिक्शा चलाता है । घर में उसकी पत्नी ममता (26) और तीन बेटियां आर्ची (5), सोना (3) और आरवी (2) रहती थीं। जैन ने बताया कि बुधवार को बच्चों के खेलने को लेकर ममता की अपनी चचिया सास से कहासुनी हो गई जिसके बाद ममता ने गुस्से में अपनी तीनों बेटियों को जहर दे दिया और खुद भी खा लिया।.

जैन ने बताया कि घटना के समय संजय अपना बैटरी रिक्शा लेकर मजदूरी पर गया था । परिवार के किसी सदस्य ने सूचना मिलने पर वह लौटा । उन्‍होंने बताया कि आनन फानन में चारों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ले जाया गया जहां से इन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया ।

जैन ने बताया कि वहां उपचार के दौरान संजय की पत्नी ममता और दो बेटियों आर्ची और आरवी की मौत हो गई । तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। संजय की तीसरी बेटी सोना का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM