खबरे |

खबरे |

सरकारी स्कूल में 'मदरसे वाली प्रार्थना' कराने के आरोप में प्रधानाचार्य निलंबित
Published : Dec 22, 2022, 5:05 pm IST
Updated : Dec 22, 2022, 5:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Principal suspended for conducting 'Madrassa prayer' in government school
Principal suspended for conducting 'Madrassa prayer' in government school

आरोप है कि प्रधानाचार्य नाहिद सिद्दीकी के कहने पर शिक्षामित्र वजरुद्दीन काफी समय से 'मदरसे वाली प्रार्थना' करा रहे थे और विरोध करने पर बच्चों...

बरेली (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में मदरसे वाली प्रार्थना कराये जाने के आरोप में स्कूल के प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है जबकि एक शिक्षामित्र के खिलाफ जांच के आदेश दिये गये हैं ।

इससे पहले विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष ने मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षामित्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थानीय इकाई के कुछ पदाधिकारियों ने फरीदपुर स्थित एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक स्कूल में 'मेरे अल्लाह, मेरे अल्लाह' बोल वाली प्रार्थना कराये जाने की शिकायत करते हुए इसे मदरसे वाली प्रार्थना बताकर प्रधानाचार्य नाहिद सिद्दीकी और शिक्षामित्र वजरुद्दीन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और मतांतरण की कोशिश का आरोप लगाया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रार्थना का एक वीडियो भी सामने आया है। बहरहाल, विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर के शिकायती पत्र के आधार पर प्रधानाचार्य और शिक्षामित्र के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि प्रधानाचार्य नाहिद सिद्दीकी के कहने पर शिक्षामित्र वजरुद्दीन काफी समय से 'मदरसे वाली प्रार्थना' करा रहे थे और विरोध करने पर बच्चों को धमकी दी जाती थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रधानाचार्य सिद्दीकी को निलंबित कर दिया गया है जबकि उसके तथा शिक्षामित्र वजरुद्दीन के खिलाफ जांच के आदेश दिये गये हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM