खबरे |

खबरे |

बलिया में नाबालिग किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Published : Feb 23, 2023, 1:45 pm IST
Updated : Feb 23, 2023, 1:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Minor girl kidnapped and raped in Ballia, accused arrested
Minor girl kidnapped and raped in Ballia, accused arrested

पुलिस के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 14 वर्षीया किशोरी को 18 फरवरी को अगवा कर लिया गया।

बलिया (उप्र) : बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 14 वर्षीया किशोरी को कथित रूप से अगवा कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 14 वर्षीया किशोरी को 18 फरवरी को अगवा कर लिया गया। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर भारतीय दण्ड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बृजेश सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के डिहवा गांव से हरिकेश (21) को गिरफ्तार करने के साथ ही किशोरी को बरामद कर लिया।

उन्होंने किशोरी के बयान का हवाला देते हुए बताया कि हरिकेश किशोरी को अगवा कर ले गया तथा उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म संबंधी धारा और पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM