खबरे |

खबरे |

UP News : मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि
Published : Dec 23, 2022, 12:04 pm IST
Updated : Dec 23, 2022, 12:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Yogi paid tribute to former Prime Minister Chaudhary Charan Singh
Chief Minister Yogi paid tribute to former Prime Minister Chaudhary Charan Singh

चौधरी चरण सिंह को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री, देश का गृह मंत्री, वित्त मंत्री, उप प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था।

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के संघर्ष को भी याद किया।

योगी ने शुक्रवार सुबह लखनऊ में विधानसभा के मुख्य द्वार पर स्थापित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

योगी ने ट्वीट किया, “महान किसान नेता, शुचिता व सादगी की प्रतिमूर्ति, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”

इसी ट्वीट में उन्होंने सभी को ‘किसान दिवस’ की हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा, “शोषितों, वंचितों, उपेक्षितों और अन्‍नदाता किसान बंधुओं के कल्‍याण के लिए चौधरी चरण सिंह आजीवन संघर्षरत रहे।”

चौधरी चरण सिंह को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री, देश का गृह मंत्री, वित्त मंत्री, उप प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। 23 दिसंबर 1902 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में जन्‍मे चौधरी का 23 मई 1987 को निधन हो गया था। उनकी जयंती 23 दिसंबर को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 

पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सामने कृषक उत्पादक संगठनों को दिए जाने वाले ट्रैक्टर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM