खबरे |

खबरे |

कौशांबी : तीन लोगों ने मिलकर किया नाबालिग का बलात्कार, 20-20 साल का कारावास
Published : Jan 24, 2023, 12:06 pm IST
Updated : Jan 24, 2023, 12:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Kaushambi: Three people together raped a minor, 20-20 years imprisonment
Kaushambi: Three people together raped a minor, 20-20 years imprisonment

सात जुलाई 2014 को जिले के करारी थाना क्षेत्र में तीनों आरोपी एक नाबालिग (15) को बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की एक अदालत ने एक किशोरी से दुष्कर्म के लगभग नौ साल पुराने मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें 20-20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने तीनों दोषियों पर 38-38 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।.

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि सात जुलाई 2014 को जिले के करारी थाना क्षेत्र में तीनों आरोपी एक नाबालिग (15) को बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

उन्होंने बताया कि मामले में किशोरी के पिता ने 14 जुलाई 2014 को करारी थाना में सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था।

श्रीवास्तव के मुताबिक, अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इंदिरा नगर निवासी तीनों आरोपियों-वीरेंद्र, धन्ना पासी और संतोष पासी को सोमवार को दोषी करार देते हुए उन्हें 20-20 साल के कारावास और 38-38 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। श्रीवास्तव ने बताया कि मुआवजे की राशि न अदा करने पर सभी दोषियों को तीन महीने के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM