खबरे |

खबरे |

‘वन रैंक, वन पेंशन’ में संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी, योगी ने मोदी के प्रति जताया आभार
Published : Dec 24, 2022, 1:32 pm IST
Updated : Dec 24, 2022, 1:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Approval of amendment proposal in 'One Rank, One Pension', Yogi expressed gratitude to Modi
Approval of amendment proposal in 'One Rank, One Pension', Yogi expressed gratitude to Modi

उन्होंने कहा, '' 25 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को लाभान्वित करने वाले इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार।'

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से रक्षा बलों के कर्मियों एवं परिवार पेंशनधारकों के लिए ‘वन रैंक, वन पेंशन’ (ओआरओपी) के प्रावधानों में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा, '' केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 'वन रैंक, वन पेंशन' के तहत सशस्त्र बलों के कर्मियों/ परिवार पेंशनधारकों की पेंशन में अगले पुनरीक्षण को मिली मंजूरी अभिनंदनीय है।''

उन्होंने कहा, '' 25 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को लाभान्वित करने वाले इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार।''

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रक्षा बलों के कर्मियों एवं परिवार पेंशनधारकों के लिए ‘वन रैंक, वन पेंशन’ (ओआरओपी) के प्रावधानों में संशोधन के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी ।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्‍ली में संवाददाताओं को बताया कि इसका लाभ परिवार पेंशनधारकों के साथ युद्ध में शहीद होने वाले जवानों की विधवाओं एवं दिव्यांग पेंशन धारकों को भी मिलेगा । यह एक जुलाई 2019 से प्रभावी होगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM