खबरे |

खबरे |

महराजगंज में प्रेम प्रसंग के मामले में युवक की हत्या, प्रेमिका समेत चार गिरफ्तार
Published : Sep 25, 2023, 4:35 pm IST
Updated : Sep 25, 2023, 4:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Youth murdered in love affair case in Maharajganj, four including girlfriend arrested
Youth murdered in love affair case in Maharajganj, four including girlfriend arrested

मामले में युवक की कथित प्रेमिका समेत उसके परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

महराजगंज (उप्र) : महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर सोमवार को एक युवक की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि मामले में युवक की कथित प्रेमिका समेत उसके परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार मृत युवक की पहचान सुनील शर्मा (35) के रूप में की गई है। रविवार की शाम घर से खाना खाने के बाद सुनील शर्मा अपनी आटा चक्की पर सोने चले गये और सोमवार की सुबह जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के बाद भी परिजनों को सुनील शर्मा का कुछ पता नहीं चला। कुछ ग्रामीणों के अनुसार सुनील शर्मा को रात में एक लड़की के घर के पास देखा गया था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुनील शर्मा का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुरुआती जांच में जब पुलिस ने लड़की के परिवार से पूछताछ शुरू की तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।  इसके बाद पूछताछ के लिए परिवार के सदस्यों को पुलिस थाना ले जाया गया। पूछाताछ के बाद जब पुलिस ने लड़की के घर की तलाशी ली तो उसे घर के अंदर एक बोरे में शव मिला और शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुनील शर्मा के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करायी है, जिसके बाद पुलिस ने कथित प्रेमिका समेत उसके पिता वीरेंद्र गिरि, भाई यशवंत गिरि और मां शकुंतला देवी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM