खबरे |

खबरे |

Mukhtar Ansari News: जेल में मुख्तार अंसारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Published : Mar 26, 2024, 9:44 am IST
Updated : Mar 26, 2024, 9:44 am IST
SHARE ARTICLE
 Mukhtar Ansari's health deteriorated in jail, admitted to hospital news in hindi
Mukhtar Ansari's health deteriorated in jail, admitted to hospital news in hindi

मुख्तार बीमार हैं और उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Mukhtar Ansari News: विभिन्न आपराधिक मामलों में बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंसारी के भाई और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने मंगलवार को समाचार एजेंसी को बताया कि उन्हें मंगलवार तड़के मोहम्मदाबाद पुलिस स्टेशन से संदेश मिला कि मुख्तार बीमार हैं और उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन, जेल प्रशासन और अस्पताल प्रशासन मुख्तार के स्वास्थ्य के बारे में उन्हें कुछ नहीं बता रहा है. अफजाल ने कहा कि मुख्तार के वकील को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है. सांसद ने कहा कि बांदा रवाना होने से पहले उन्होंने जानकारी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन किया था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय को फोन करने का उद्देश्य यह अनुरोध करना था कि यदि बांदा मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त इलाज की व्यवस्था नहीं की गई है, तो मुख्तार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल या किसी अन्य बड़े अस्पताल में भर्ती कराया जाए और यदि सरकार इलाज का खर्च नहीं उठा सकती तो परिवार ये खर्च उठाएगा.

अफजाल ने बताया कि 21 मार्च को बाराबंकी कोर्ट में डिजिटल माध्यम से एक मामले की सुनवाई के दौरान मुख्तार के वकील ने आरोप लगाया था कि उन्हें जेल में 'धीमा जहर' दिया गया है, जिससे उनकी हालत बिगड़ रही है. मऊ से कई बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाई गई है और वह फिलहाल बांदा जेल में हैं।

(For more news apart from Mukhtar Ansari's health deteriorated in jail, admitted to hospital news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM