खबरे |

खबरे |

उप्र : पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो गौ तस्कर समेत एक सिपाही घायल
Published : Jun 26, 2023, 10:55 am IST
Updated : Jun 26, 2023, 10:55 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Two cow smugglers and a constable injured in an encounter with the police
UP: Two cow smugglers and a constable injured in an encounter with the police

उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

संभल (उप्र): संभल जिले के असमोली क्षेत्र में सोमवार को सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दो गौ तस्करों समेत उनके गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी गांव के पास आज सुबह पुलिस को संदिग्ध गौ तस्करों का गिरोह होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी की जिसके बाद गौ तस्करों ने पुलिस पर गोलीबारी की और अर्जुन खत्री नामक सिपाही के हाथ में गोली लगी। 

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गौ तस्कर सैफ अली और शान मोहम्मद के पैर में गोली लगी। उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने चार अन्य तस्करों शारिक, सलीम, फहीम और शमी को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके अनुसार, यह गिरोह संभल, मुरादाबाद और अमरोहा जिले में गौ तस्करी को अंजाम देता था। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक गाय और दो हथियार भी बरामद किए गए हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM