खबरे |

खबरे |

सपा के मन में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं: योगी आदित्यनाथ
Published : Jun 27, 2024, 3:50 pm IST
Updated : Jun 27, 2024, 3:50 pm IST
SHARE ARTICLE
SP has no respect for Indian history and culture: Yogi Adityanath News in hindi
SP has no respect for Indian history and culture: Yogi Adityanath News in hindi

योगी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''समाजवादी पार्टी के मन में भारतीय इतिहास और संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है।''

Yogi Adityanath News: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सेंगोल (राजदंड) को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर प्रहार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सपा के मन में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

योगी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''समाजवादी पार्टी के मन में भारतीय इतिहास और संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है।'' उनका यह पोस्ट अंग्रेजी में है।

उन्होंने कहा, ''सेंगोल पर उसके शीर्ष नेताओं की टिप्पणियां निंदनीय हैं। यह उनकी अज्ञानता को दर्शाती है। यह विशेष रूप से तमिल संस्कृति के प्रति इंडी गठबंधन की नफरत को भी दर्शाता है।''

योगी ने लिखा, ''सेंगोल भारत का गौरव है। यह सम्मान की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे संसद में सर्वोच्च सम्मान दिया।'' समाजवादी पार्टी के सांसद आर के चौधरी ने विगत दिनों प्रोटेम स्पीकर को पत्र लिखकर सेंगोल को राजशाही का प्रतीक बताते हुए उसे संसद भवन से हटाने की मांग की थी।(pti)

(For more news apart from SP has no respect for Indian history and culture: Yogi Adityanath News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM