खबरे |

खबरे |

उप्र : हत्या के दोषी दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास
Published : Jun 28, 2023, 4:29 pm IST
Updated : Jun 28, 2023, 4:29 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

हत्‍या के करीब 15 वर्ष पुराने एक मामले में..

प्रतापगढ़ (उप्र):  उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की एक अदालत ने हत्‍या के करीब 15 वर्ष पुराने एक मामले में दो सगे भाइयों को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अपर जिला शासकीय अधिवक्‍ता काशीनाथ तिवारी ने बुधवार को बताया कि संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबागंज पूरे निर्मल गांव के निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि 16 अप्रैल 2008 की रात उसके पिता मानिक चंद्र घर से खाना खा कर दुकान की रखवाली के लिए जा रहे थे।

शिकायत के अनुसार रास्‍ते में बाबागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने उसी के गांव के रहने वाले रमाशंकर तिवारी, रामू और श्यामू ने उसके पिता पर तमंचे से गोलियां चलायीं। इस घटना में उसके पिता की मौत हो गई।

अपर सत्र न्यायाधीश (त्वरित अदालत) सुमित पवार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार को रामू और उसके भाई श्‍यामू को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास और छह-छह हजार रुपये जुर्माने की सज़ा सुनाई। मामले के तीसरे अभियुक्‍त रमाशंकर तिवारी को सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM