खबरे |

खबरे |

उप्र : कमरा दिखाने के नाम पर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Published : Dec 28, 2022, 3:52 pm IST
Updated : Dec 28, 2022, 3:52 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Girl raped in the name of showing room, accused arrested
UP: Girl raped in the name of showing room, accused arrested

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया,..

नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के भंगेल गांव में रहने वाले एक युवक ने एक युवती को कमरा दिखाने के बहाने अपने पास बुलाया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फेस-2 थाना के प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किराये का कमरा देखने के लिए भंगेल गांव गई थी।

शिकायत के मुताबिक, भंगेल में प्रवीण मिश्रा नाम का युवक युवती से मिला और कमरा दिखाने के बहाने उसे अपने घर ले गया, जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

फेस-2 थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM