खबरे |

खबरे |

नोएडा : इंजीनियर ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
Published : May 29, 2023, 5:22 pm IST
Updated : May 29, 2023, 5:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Noida: Engineer commits suicide by jumping in front of metro train
Noida: Engineer commits suicide by jumping in front of metro train

वह नोएडा सेक्टर-74 स्थित अजनारा सोसाइटी के एक फ्लैट में रह रहा था।

नोएडा(उप्र) : गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को पेशे से इंजीनियर एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंदर ने बताया कि मृतक की पहचान प्रशांत दीक्षित (32)के तौर पर की गई है जो मूल रूप से भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र स्थित खरगपुर गांव का निवासी था। वह नोएडा सेक्टर-74 स्थित अजनारा सोसाइटी के एक फ्लैट में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि दीक्षित ने वर्ष 2017 में मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और नौकरी नहीं मिलने से परेशान था व आज भी नौकरी की तलाश में घर से निकला था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दीक्षित ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, मौके पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने उसे निकाला और अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM