खबरे |

खबरे |

Karan Bhushan Singh Car Accident News: बीजेपी प्रत्याशी के काफिले में मची अफरा-तफरी, फॉर्च्यूनर ने कुचले दो युवक
Published : May 29, 2024, 1:44 pm IST
Updated : May 29, 2024, 1:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Karan Bhushan Singh Car Accident news in hindi
Karan Bhushan Singh Car Accident news in hindi

हादसे में घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Karan Bhushan Singh Car Accident News In HIndi: बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण के काफिले की फॉर्च्यूनर आज एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। बता दें कि इस दौरान करण भूषण सिंह के काफिले ने दो लोगों को कुचल दिया। वहीं इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई। वहीं हादसा यूपी के गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। नेलगंज पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे में घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही करनैलगंज के क्षेत्राधिकारी और करनैलगंज के कोतवाल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क हादसा इतना भयानक था कि फॉर्च्यूनर कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार के एयरबैग खुलने से फॉर्च्यूनर कार के अंदर बैठे लोगों की जान बच गई।

वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक कार इतनी तेज थी कि बिजली के खंभे को तोड़ते हुए घर के सामने बैठी 60 वर्षीय सीता देवी को भी टक्कर मार दी। सीता देवी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फॉर्च्यूनर गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(For more news apart from Congress candidate Manish Tiwari leveled allegations on BJP News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM