खबरे |

खबरे |

UP: बागपत में ओला कार लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, मुठभेड़ में एक घायल
Published : Aug 29, 2023, 12:09 pm IST
Updated : Aug 29, 2023, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

बागपत (उप्र): बागपत जिले की बिनौली पुलिस ने ओला कार लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार को हुई इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) युवराज सिंह ने बताया कि सोमवार को अलीगढ़ निवासी विनीत ने बिनौली पुलिस थाने में शिकायत की कि उसे तमंचा दिखाकर दो बदमाश उसकी कार लूट कर ले गए। इस सूचना पर थाना बिनौली पुलिस, सर्विलांस सेल एवं एसओजी बागपत के संयुक्त दल ने एक मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया तथा कार बरामद की। सीओ ने बताया कि ‌सिरसली मार्ग पर हुई हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर गोलीबारी कर रहे बदमाशों में से रोबिन उर्फ सीटू जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गये दूसरे बदमाश ने अपना नाम मनोज उर्फ मोनू बताया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटी हुई एक गाड़ी (स्विफ्ट डिजायर), एक मोबाइल फोन, दो तमंचे, दो कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों बदमाश थाना बिनौली क्षेत्र के जिवाना गांव के रहने वाले हैं।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM