खबरे |

खबरे |

Uttar Pradesh News: संभल में तीन सगे भाइयों ने की खुदकुशी की कोशिश, दो की मौत
Published : Dec 29, 2023, 4:59 pm IST
Updated : Dec 29, 2023, 4:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Three brothers attempted suicide in Sambhal, two died
Three brothers attempted suicide in Sambhal, two died

अधिकारी ने कहा, ‘‘परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने हमें इस बारे में सूचना दी।’’

Uttar Pradesh News: संभल जिले में बृहस्पतिवार से 24 घंटे के भीतर तीन सगे भाइयों ने कथित तौर फंदाकर जान देना प्रयास किया, जिससे दो की मौत हो गई, जबकि एक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, धनारी थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव के निवासी पान सिंह (19) ने बृहस्पतिवार को पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है पिता के साथ विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि परिजन पान सिंह के शव को घर ले आये, घटना से आहत होकर शाम को उसके बड़े भाई बृजेश (22) ने घर के भीतर फंदा लगाने का प्रयास किया। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद चंडीगढ़ में काम करने वाला तीसरा भाई मुनीश (25) शुक्रवार की सुबह गांव आ गया। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा, ‘‘चंडीगढ़ से लौटने के बाद मुनीश (25) ने भी पेड़ से फंदाकर खुदकुशी कर ली।’’

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

ये भी पढ़ें: Year Ender 2023: मणिपुर हिंसा से लेकर बालासोर हादसे तक... साल 2023 ने दिए कईं घाव

अधिकारी ने कहा, ‘‘परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने हमें इस बारे में सूचना दी।’’ इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। गुनावत ने कहा, ‘‘मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस घटना की रिपोर्ट एसडीएम गुन्नौर को दे दी गई है।’’

ये भी पढ़ें : Year Ender 2023: साल 2023 बॉलीवूड सेलेब्स के लिए रहा खास, कियारा से लेकर परिणीति चोपड़ा तक ने पाया हमसफर

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘परिजनों और कुछ ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसा लगता है कि इन तीनों भाई एक दूसरे के बेहद करीब थे। इनके पिता चाहते थे कि सबसे छोटा बेटा गांव छोड़कर शहर जाए और कोई काम धंधा करे, जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया।’’

(For more news apart from Uttar Pradesh News In Hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM