खबरे |

खबरे |

फिरोजाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो वाहनों की भीषण टक्कर, महिला समेत चार की मौत
Published : Jun 30, 2023, 4:45 pm IST
Updated : Jun 30, 2023, 4:45 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

गाड़ी डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी ओर लखनऊ से दिल्ली जा रही टाटा सफारी एसयूवी से टकरा गई।

फिरोजाबाद (उप्र) : फिरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक कार की टाटा सफारी एसयूवी से टकरा जाने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशीष तिवारी सहित जिले का पुलिस बल पहुंच गया और राहत व बचाव कार्य करने के बाद यातायात सुचारू कराया। आशीष तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि सियाज कार सवार दिल्ली से मैनपुरी की ओर जा रहे थे, तभी कार चालक को झपकी आने से गाड़ी डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी ओर लखनऊ से दिल्ली जा रही टाटा सफारी एसयूवी से टकरा गई।

एसपी ने बताया कि इस हादसे में सियाज कार में सवार विनय (29) निवासी बनर्जी नगर, बाईपास रोड मैनपुरी समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि सियाज कार में ही सवार एक अन्य महिला की जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद मौत हुई। उन्होंने बताया कि टाटा सफारी एसयूवी में सवार सात यात्री घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्‍होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तिवारी ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM