खबरे |

खबरे |

Kia India News: किआ इंडिया की बिक्री जून में 9.8% बढ़कर 21,300 इकाई पर
Published : Jul 1, 2024, 5:07 pm IST
Updated : Jul 1, 2024, 5:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Kia India News: Kia India sales increase by 9.8% to 21,300 units in June
Kia India News: Kia India sales increase by 9.8% to 21,300 units in June

यह औसतन 21,000 इकाई प्रति माह से अधिक रही है।

Kia India News:  वाहन बनाने वाली किआ इंडिया की थोक बिक्री जून के महीने में 9.8 प्रतिशत बढ़कर 21,300 इकाई हो गई। कंपनी ने बीते वर्ष इसी महीने में 19,391 वाहन बेचे थे। किआ इंडिया ने वर्ष 2024 की पहली छमाही में 1,26,137 वाहनों की बिक्री की है। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले छह प्रतिशत अधिक है।

किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बिक्री एवं विपणन प्रमुख हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, ‘‘हमने साल की पहली छमाही में मासिक आधार पर बिक्री में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। यह औसतन 21,000 इकाई प्रति माह से अधिक रही है। हमारे बेहतर उत्पादों ने पूरे साल ग्राहकों को आकर्षित किया है, जिससे हमारी बिक्री मजबूत बनी हुई है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी नेटवर्क विस्तार और बेहतर उत्पादों के जरिये इस सकारात्मक प्रवृत्ति को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

(For More News Apart from Kia India News: Kia India sales increase by 9.8% to 21,300 units in June, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM