खबरे |

खबरे |

RBI News: 2 हज़ार के नोट चलन से बाहर फिर भी करोड़ों रुपए दबाए बैठे लोग, आखिर RBI को नोट क्यों नहीं लौटा रहे लोग?
Published : Apr 2, 2024, 7:22 pm IST
Updated : Apr 2, 2024, 7:22 pm IST
SHARE ARTICLE
why are people not returning Rs 2000 notes to RBI? News in hindi
why are people not returning Rs 2000 notes to RBI? News in hindi

सर्कुलेशन से बाहर किए जाने पर भी अभी तक 2.31 फीसदी नोट लोगों द्वारा जमा नहीं करवाए गए हैं

RBI News: 2 हज़ार के नोट अब चलन से बाहर हो चुके हैं यानी कि मार्केट में इन नोटों के साथ आप लेन-देन नहीं कर सकते हैं। RBI ने इसे लोगों को वापिस करने के लिए भी कह दिया था। लेकिन बावजूद इसके 11 महीने बाद भी लोगों ने 2 हज़ार के सभी नोट बैंक में जमा नहीं करवाए हैं। एक साल होने को है और बावजूद इसके अभी तक हज़ारों करोड़ों रुपए के मूल्य में 2 हजार के नोट लोगों ने अभी भी घरों में दबाकर रखे हुए हैं।

इसकी जानकारी खुद RBI ने दी है। RBI के अनुसार 8,202 करोड़ के 2 हजार के नोट अभी भी लोगों के पास ही है। सर्कुलेशन से बाहर किए जाने पर भी अभी तक 2.31 फीसदी नोट लोगों द्वारा जमा नहीं करवाए गए हैं।  

बता दें कि साल 2023 में क्लीन नोट पॉलिसी के अंतगर्त 2 हज़ार के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया गया था। RBI ने लोगों को इसे बैंकों में जमा करवाने के भी आदेश दे दिए थे। RBI ने समय रहते 2 हजार के नोट को बदलने की समय सीमा को आगे भी बढ़ा दिया था लेकिन बावजूद इसके अभी तक करोड़ों रुपए लोगों के ही पास है।

हालांकि अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्होंने अभी तक 2 हजार के नोट जमा नहीं करवाएं हैं तो अभी भी देरी नहीं हुई है। आप अभी भी बैंकों में जाकर इसे बदलवा सकते हैं हालांकि इसे लेकर RBI ने यह स्पष्ट किया है कि 2 हजार के नोट केवल RBI के इन 19 दफ्तरों में ही बदले जा सकते हैं

ये ऑफिस है जहां आप 2 हजार के नोट बदलवा सकते है - अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर (मुंबई), भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम इसके अलावा किसी भी डाकघर के जरिए इंडिया पोस्ट के माध्यम से भी इस नोट को जमा कराया जा सकता है।

(For more news apart from why are people not returning Rs 2000 notes to RBI news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM