खबरे |

खबरे |

Gold-Silver Price : सोना 506 रुपये चढ़ा, चांदी में 1,374 रुपये का उछाल
Published : Jan 3, 2023, 6:49 pm IST
Updated : Jan 3, 2023, 6:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Gold Price: Gold rose by Rs 506, silver rose by Rs 1,374
Gold Price: Gold rose by Rs 506, silver rose by Rs 1,374

विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 1,843 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी तेजी के साथ 24.37 डॉलर प्रति औंस पर थी।

New Delhi : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें मंगलवार को 506 रुपये चढ़कर 55,940 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गईं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,434 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,374 रुपये के उछाल के साथ 71,224 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘एशियाई कारोबार में मंगलवार की सुबह के कारोबार में कॉमेक्स में सोने की मजबूत शुरुआत हुई। सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ने से इसमें तेजी आई।’’.

विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 1,843 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी तेजी के साथ 24.37 डॉलर प्रति औंस पर थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘सोने की कीमत छह माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। बाजार के निवेशकों का ध्यान इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ताजा नीतिगत बैठक के ब्योरे पर है जो वहां के केन्द्रीय बैंक के ब्याज दरों में वृद्धि के संदर्भ में संकेत दे सकता है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM