खबरे |

खबरे |

शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 405 अंक चढ़ा
Published : Oct 5, 2023, 5:13 pm IST
Updated : Oct 5, 2023, 5:13 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 109.65 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,545.75 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई : घरेलू शेयर बाजारों में पिछले दो दिन से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 405 अंक केलाभ में रहा। कच्चे तेल के दाम में तेज गिरावट के बीच पूंजीगत वस्तुएं बनाने वाली कंपनियों, बैंक और आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी लौटी।.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 405.53 अंक यानी 0.62 प्रतिशत चढ़कर 65,631.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 527.16 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 109.65 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,545.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक 2.35 प्रतिशत के लाभ में लार्सन एंड टुब्रो रही। इसके अलावा टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, नेस्ले, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। चीन का शंघाई कम्पोजिट अवकाश के कारण बंद रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजार में दोपहर के कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त में रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 4,424.02 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM