खबरे |

खबरे |

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 17,800 अंक से नीचे
Published : Feb 6, 2023, 10:42 am IST
Updated : Feb 6, 2023, 10:42 am IST
SHARE ARTICLE
Sensex crashes over 200 points in early trade, Nifty below 17,800
Sensex crashes over 200 points in early trade, Nifty below 17,800

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस में सबसे अधिक 1.31 प्रतिशत की गिरावट आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, सनफार्मा, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, कोटक बैंक ...

मुंबई : इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक टूट गया। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा रुपये की कमजोरी से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 203.71 अंक या 0.33 प्रतिशत के नुकसान से 60,638.17 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 64.05 अंक या 0.36 प्रतिशत के नुकसान से 17,790 अंक पर कारोबार कर रहा था।.

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस में सबसे अधिक 1.31 प्रतिशत की गिरावट आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, सनफार्मा, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, कोटक बैंक और टीसीएस के शेयर भी नुकसान में थे।

वहीं दूसरी ओर एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईटीसी, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर बढ़त में थे। पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स 909.64 अंक या 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,841.88 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 243.65 अंक या 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,854.05 अंक रहा था।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM