खबरे |

खबरे |

Share Market News: घेरलू बाजारों में तेजी; सेंसेक्स 1,098 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,387 अंक पर
Published : Aug 9, 2024, 10:29 am IST
Updated : Aug 13, 2024, 10:29 am IST
SHARE ARTICLE
Share Market News: Boom in domestic markets; Sensex rises 1,098 points, Nifty at 24,387 points
Share Market News: Boom in domestic markets; Sensex rises 1,098 points, Nifty at 24,387 points

एनएसई निफ्टी 270.35 अंक चढ़कर 24,387.35 अंक पर रहा।

Share Market News: अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। घरेलू बाजार बृहस्पतिवार की गिरावट से उबरे और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,098.02 अंक बढ़कर 79,984.24 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 270.35 अंक चढ़कर 24,387.35 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयर मुनाफे में रहे। टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की-225, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायेद में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,626.73 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(For more news apart from Share Market News: Boom in domestic markets; Sensex rises 1,098 points, Nifty at 24,387 points, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM