खबरे |

खबरे |

इजराइल-हमास संघर्ष के बीच सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407 अंक टूटा
Published : Oct 9, 2023, 10:47 am IST
Updated : Oct 9, 2023, 10:47 am IST
SHARE ARTICLE
Sensex falls 407 points in early trade amid Israel-Hamas conflict
Sensex falls 407 points in early trade amid Israel-Hamas conflict

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142.70 अंक के नुकसान से 19,510.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

मुंबई : पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुले।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि इजराइल-हमास संघर्ष के बीच बाजार में अनिश्चितता का माहौल है जिसकी वजह से निवेशक जोखिम उठाने से बच रहे हैं। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 407.19 अंक टूटकर 65,588.44 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142.70 अंक के नुकसान से 19,510.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में थे। वहीं एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सन फार्मा के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख था। शुक्रवार को यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को लाभ में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 90.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM