खबरे |

खबरे |

Share Market News ; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में आई गिरावट
Published : Jan 11, 2023, 11:51 am IST
Updated : Jan 11, 2023, 11:52 am IST
SHARE ARTICLE
stock market news; Sensex, Nifty fall in early trade
stock market news; Sensex, Nifty fall in early trade

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी रही। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

मुंबई : विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयर में गिरावट के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट रही। एक दिन पहले भी शेयर बाजारों में कमजोरी का रूख रहा था।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 309.7 अंक टूटकर 59,805.78 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 89.8 अंक की गिरावट के साथ 17,824.35 अंक पर था।

सेंसेक्स में, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी रही।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी रही। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

पिछले कारोबारी सत्र में, मंगलवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 631.83 अंक यानी 1.04 प्रतिशत लुढ़ककर 60,115.48 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 187.05 अंक टूटकर 17,914.15 अंक पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,109.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM