खबरे |

खबरे |

Share Market News: वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े
Published : Jan 16, 2023, 12:29 pm IST
Updated : Jan 16, 2023, 12:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Sensex, Nifty rise in early trade due to rally in global markets
Sensex, Nifty rise in early trade due to rally in global markets

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,422.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

मुंबई :  वैश्विक बाजारों में मजबूती और आईटी शेयरों में लिवाली के बीच सोमवार को प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 325.59 अंक चढ़कर 60,586.77 पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 93.05 अंक बढ़कर 18,049.65 पर था।

सेंसेक्स में विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और एसबीआई बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। विप्रो ने शुक्रवार को कारोबार खत्म होने के बाद दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए थे।

दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, मारुति और टाटा मोटर्स में गिरावट देखने को मिली।

अन्य एशियाई बाजारों में सोल, शंघाई और हांगकांग में बढ़त थी, जबकि टोक्यो में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत गिरकर 84.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शुक्रवार को सेंसेक्स 303.15 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,261.18 पर बंद हुआ था। इसके साथ ही निफ्टी 98.40 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़कर 17,956.60 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,422.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM