खबरे |

खबरे |

अडाणी समूह की छह कंपनियों के शेयर चढ़े, चार गिरे
Published : Feb 16, 2023, 6:29 pm IST
Updated : Feb 16, 2023, 6:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Shares of six Adani group companies rose, four fell
Shares of six Adani group companies rose, four fell

पिछले तीन सप्ताह में समूह की कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 125 अरब डॉलर तक नीचे आ चुका है।

New Delhi:  व्यापक बाजार में जारी उथलपुथल के बीच अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में बृहस्पतिवार को मिला-जुला रुख रहा। बीएसई पर समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से छह के शेयर जहां बढ़त के साथ बंद हुए वहीं चार के शेयर नुकसान में रहे। अडाणी विल्मर के शेयर में पांच प्रतिशत, एनडीटीवी में 4.99 प्रतिशत, अडाणी पावर में 4.97 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड में 1.45 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज में एक प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट में 0.99 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

दूसरी तरफ, अडाणी टोटल गैस के शेयर में पांच प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि अडाणी ट्रांसमिशन में 4.93 प्रतिशत का नुकसान देखा गया। अडाणी ग्रीन एनर्जी 0.69 प्रतिशत और एसीसी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

एक दिन पहले समूह की अधिकांश कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। बृहस्पतिवार को भी सुबह के सत्र में इनमें खासी तेजी देखी गई लेकिन सत्र आगे बढ़ने पर वे सुस्ती के शिकार हो गए। अमेरिकी निवेश शोध फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडाणी समूह पर शेयरों के दाम गलत तरीके से बढ़ाने के आरोप लगने के बाद से इनमें भारी गिरावट देखी गई है।

पिछले तीन सप्ताह में समूह की कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 125 अरब डॉलर तक नीचे आ चुका है।.हालांकि, अडाणी समूह ने धोखाधड़ी के आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि हिंडनबर्ग ने गलत मंशा से ये आधारहीन आरोप लगाए हैं।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM