खबरे |

खबरे |

Stock Market News: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन उछाल, सेंसेक्स 355 अंक और मजबूत
Published : Mar 17, 2023, 5:59 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 5:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Bounce in the stock market for the second consecutive day, Sensex 355 points stronger
Bounce in the stock market for the second consecutive day, Sensex 355 points stronger

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक का शेयर सबसे अधिक 3.58 प्रतिशत मजबूत हुआ।

मुंबई : वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच धातु, बैंक और वित्तीय शेयरों में लिवाली से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन जारी रहा और सेंसेक्स 355 अंक और चढ़ गया।  इसके अलावा मजबूत होते रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 355.06 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,989.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 58,178.94 अंक तक गया और नीचे में 57,503.90 अंक तक आया। इसी तरह, पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.45 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,100.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक का शेयर सबसे अधिक 3.58 प्रतिशत मजबूत हुआ। अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी के शेयर भी लाभ में रहे। इस रुख के उलट आईटीसी, मारुति, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे।

बीएसई मिडकैप 0.29 प्रतिशत, जबकि स्मॉलकैप 0.69 प्रतिशत चढ़ गया। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। दिन में कारोबार के दौरान यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की मजबूती के साथ 82.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM