खबरे |

खबरे |

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट
Published : Nov 17, 2022, 12:28 pm IST
Updated : Nov 17, 2022, 12:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Sensex, Nifty decline amid weakness in global markets
Sensex, Nifty decline amid weakness in global markets

सेंसेक्स में टाइटन, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।

मुंबई :  वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 211.76 अंक गिरकर 61,768.96 पर था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 57.95 अंक गिरकर 18,351.70 पर आ गया।

सेंसेक्स में टाइटन, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पॉवर ग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवरी में तेजी हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

पिछले सत्र में, तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 107.73 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,980.72 अंक पर बंद हुआ था, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मामूली 6.25 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,409.65 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड एक फीसदी की गिरावट के साथ 91.90 डॉलर प्रति बैरल पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 386.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM