खबरे |

खबरे |

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 161 अंक चढ़ा
Published : Oct 18, 2023, 11:00 am IST
Updated : Oct 18, 2023, 11:00 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.7 अंक के नुकसान से 19,774.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

मुंबई : कच्चे तेल की कीमतों में तेजी तथा वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में नुकसान के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 161.41 अंक के नुकसान से 66,266.68 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.7 अंक के नुकसान से 19,774.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और एलएंडटी के शेयर नुकसान में थे। वहीं टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और सनफार्मा के शेयर लाभ में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 263.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM