खबरे |

खबरे |

Stock market News : शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला, सेंसेक्स 168 अंक टूटा
Published : Dec 18, 2023, 4:27 pm IST
Updated : Dec 20, 2023, 10:58 am IST
SHARE ARTICLE
Stock market slips from record high, Sensex falls 168 points
Stock market slips from record high, Sensex falls 168 points

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 168.66 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,315.09 अंक पर बंद हुआ।

Stock market News in hindi: स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 168.66 अंक टूटकर रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गया। एशिया के अधिकांश बाजारों में कमजोर रुख के बीच निवेशकों के मुनाफावसूली करने से यह गिरावट आई। 

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 168.66 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,315.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 341.46 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 38 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,418.65 अंक पर बंद हुआ। 
सेंसेक्स की कंपनियों में से पावर ग्रिड, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और मारुति शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सविर्सेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार में शुरूआत गिरावट के साथ हुई। लाल सागर के जरिये तेल आपूर्ति बाधित होने को लेकर चिंता और शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन ने निवेशकों की धारणा प्रभावित की।’’ एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकां का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लाभ में रहे थे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।  शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 9,239.42 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। सेंसेक्स शुक्रवार को 669.55 और निफ्टी 273.95 अंक मजबूत रहते हुए अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे। (pti)

(For more news apart from Stock market News in hindi:, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

     

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM