खबरे |

खबरे |

फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से पहले शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
Published : Sep 20, 2023, 12:47 pm IST
Updated : Sep 20, 2023, 12:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Representative pic
Representative pic

एनएसई निफ्टी 164.4 अंक के नुकसान से 19,968.90 अंक पर कारोबार कर रहा था।

मुंबई: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से पहले वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट आई।

विदेशी कोषों की निकासी तथा एचडीएफसी बैंक के शेयर में बिकवाली से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 611.48 अंक टूटकर 66,985.36 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 164.4 अंक के नुकसान से 19,968.90 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, मारुति, टाइटन और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी नुकसान में थे।

वहीं एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM