खबरे |

खबरे |

Stock market News : सेंसेक्स, निफ्टी शुरुआती कारोबार में नए उच्चस्तर पर
Published : Dec 20, 2023, 11:00 am IST
Updated : Dec 21, 2023, 5:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Stock market News today in hindi
Stock market News today in hindi

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 138.8 अंक बढ़कर 21,591.90 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर कारोबार कर रहा था।

Stock market News : वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख तथा आईटी कंपनियों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 475.88 अंक चढ़कर 71,913.07 पर पहुंच गया, जो इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 138.8 अंक बढ़कर 21,591.90 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, इन्फोसिस, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाभ में थे। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में था।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather Update: इन दिनों शिमला से भी ज्यादा ठंड पंजाब में... 18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.15 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 601.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(For more news apart from Stock market News in hindi:, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM