खबरे |

खबरे |

पंजाब एंड सिंध बैंक का शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 373 करोड़ रुपये पर पहुंचा
Published : Jan 22, 2023, 10:27 am IST
Updated : Jan 22, 2023, 10:27 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab and Sind Bank's net profit up 24 percent to Rs 373 crore
Punjab and Sind Bank's net profit up 24 percent to Rs 373 crore

बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी गई एक सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसका लाभ 301 करोड़ रुपये रहा था।

New Delhi:  सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 373 करोड़ रुपये हो गया। ब्याज आय बढ़ने और फंसे कर्जों में कमी आने से बैंक का लाभ बढ़ा है।

बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी गई एक सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसका लाभ 301 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही में बैंक की कुल आय 2,245 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान तिमाही में 2,042 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य अवधि में बैंक की ब्याज आय 2,107 करोड़ रुपये हो गई जबकि दिसंबर 2021 की तिमाही में यह 1,871.18 करोड़ रुपये थी। इस दौरान उसकी शुद्ध ब्याज आय 758 करोड़ रुपये से बढ़कर 805 करोड़ रुपये हो गई।

बीती तिमाही में बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर 8.36 प्रतिशत हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 14.44 प्रतिशत था। शुद्ध एनपीए भी 3.01 प्रतिशत से घटकर 2.02 प्रतिशत पर आ गया।

हालांकि दिसंबर तिमाही में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात घटकर 15.57 प्रतिशत हो गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 17.82 प्रतिशत था।

इस अवधि में बैंक का कुल कारोबार सालाना आधार पर 12.08 प्रतिशत बढ़कर 1,87,242 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में पंजाब एंड सिंध बैंक का शुद्ध लाभ 856 करोड़ रुपये हो गया जबकि अप्रैल-दिसंबर 2021 की अवधि में यह 693 करोड़ रुपये रहा था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM