खबरे |

खबरे |

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150 अंक टूटा, निफ्टी भी कमजोर
Published : Jun 22, 2023, 11:24 am IST
Updated : Jun 22, 2023, 11:24 am IST
SHARE ARTICLE
Sensex breaks 150 points in early trade, Nifty also weak
Sensex breaks 150 points in early trade, Nifty also weak

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 25.95 अंक के नुकसान से 18,830.90 अंक पर कारोबार कर रहा था।

मुंबई ; अमेरिकी बाजारों के नकारात्मक रुख तथा मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150.18 अंक टूटकर 63,372.97 अंक पर आ गया। हालांकि, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रुख के साथ खुला था। शुरुआती कारोबार में एक समय सेंसेक्स दिन में कारोबार के अपने सबसे ऊंचे स्तर 63,601.71 अंक पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 25.95 अंक के नुकसान से 18,830.90 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, पावर ग्रिड, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के शेयर नुकसान में थे।

वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, मारुति, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में था, जबकि जापान का निक्की नुकसान में कारोबार कर रहा था। बुधवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM