खबरे |

खबरे |

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में फिर गिरावट, चांदी भी हुए सस्ता, जानिए नए रेट
Published : Aug 24, 2024, 11:38 am IST
Updated : Aug 24, 2024, 11:38 am IST
SHARE ARTICLE
Gold-Silver Price Today 24 august news in hindi
Gold-Silver Price Today 24 august news in hindi

शनिवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 220 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 72750 रुपये पर आ गई.

Gold-Silver Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए सर्राफा बाजार से अच्छी खबर है। लगातार दूसरे दिन सोने की चमक फीकी पड़ी है। शनिवार (24 अगस्त) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोना 220 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। इसके साथ ही अगर चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भी गिरावट आई है। आपको बता दें कि टैक्स और एक्साइज ड्यूटी के कारण सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बढ़ती और घटती रहती हैं।

शनिवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 220 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 72750 रुपये पर आ गई. इससे पहले 23 अगस्त को बाजार में सोने की कीमत 72970 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. इसके अलावा अगर 22 कैरेट सोने की बात करें तो शनिवार को इसकी कीमत 200 रुपये गिरकर 66750 रुपये पर आ गई। इससे पहले 23 अगस्त को इसकी कीमत 66,950 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.

18 कैरेट की कीमत में 160 रुपये की गिरावट 
इसके अलावा अगर 18 कैरेट सोने की बात करें तो शनिवार को इसकी कीमत में 160 रुपये की गिरावट आई, जिसके बाद इसकी कीमत 54610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 23 अगस्त को इसकी कीमत 54770 रुपये थी.

अब गिरी चांदी की कीमत 
सोने के अलावा अगर चांदी की कीमत की बात करें तो 48 घंटे की स्थिरता के बाद शनिवार को बाजार खुलते ही चांदी 200 रुपये कम होकर 86600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले 23 अगस्त को इसकी कीमत 86900 रुपये थी.

अगर आप सोना बेचने या एक्सचेंज करने की योजना बना रहे हैं, तो जान लें कि आज 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट ₹65,100 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट ₹55,000 प्रति 10 ग्राम है। इसके साथ ही चांदी का एक्सचेंज रेट आज 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम है. ध्यान दें कि सोने और चांदी की गुणवत्ता और हॉलमार्क के आधार पर इसके रेट थोड़े ऊपर या नीचे हो सकते हैं।

(For more news apart from Gold-Silver Price Today 24 august Gold became cheaper and silver also became cheaper News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM