खबरे |

खबरे |

Gold Price Today: सोने की कीमतों में और गिरावट, 3 साल पहले के रेट पर आया...
Published : Jul 28, 2024, 3:59 pm IST
Updated : Aug 1, 2024, 4:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Further decline in gold prices know gold price today in your city delhi patna
Further decline in gold prices know gold price today in your city delhi patna

अगर आप भी सोना खरीदने बाजार जा रहे हैं तो उससे पहले उसका ताजा रेट देख लें।

Gold Price Today: बजट में घोषणा के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देश के सभी प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। केंद्र सरकार ने सोने के आयात पर सीमा शुल्क घटाने का ऐलान किया था. इसके बाद 6 दिनों में सोने की कीमत में करीब 7269 रुपये की गिरावट आ चुकी है.

अगर आप भी सोना खरीदने बाजार जा रहे हैं तो उससे पहले उसका ताजा रेट देख लें। यहां हम आपको कुछ शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के रेट बता रहे हैं।

दिल्ली में 1 तोला 22 कैरेट सोने की कीमत 64200 रुपये है. जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 67410 रुपये है. फरीदाबाद में आपको दिल्ली के दाम पर ही 22-24 कैरेट सोना मिलेगा। पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 64900 रुपये है. यहां 24 कैरेट सोना 68150 रुपये में मिल रहा है. कानपुर और लखनऊ में भी सोने का रेट दिल्ली जैसा ही है. इंदौर में 22 कैरेट सोने की कीमत 64100 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 6731 रुपये है.

कैरेट क्या है?

कैरेट एक इकाई है जो गहनों के वजन या सोने की शुद्धता को दर्शाती है। कैरेट इंगित करता है कि उस धातु का कितना हिस्सा किसी अन्य धातु के साथ मिलाया गया है। उदाहरण के लिए, 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिलाई जाती है। हालाँकि, शुद्ध सोना बहुत जल्दी टूट जाता है, इसलिए इसे थोड़ा मजबूत बनाने के लिए इसमें अन्य धातुएँ मिलाई जाती हैं। इसीलिए ज्यादातर सोने के आभूषण 22 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं।

सोने-चांदी की खरीदारी का आलम यह है कि ग्राहक अभी से ही नवंबर और दिसंबर में होने वाली शादियों के लिए आभूषणों का ऑर्डर दे रहे हैं. कुछ लोग धनतेरस और दिवाली त्योहार के लिए ऑर्डर दे रहे हैं. साथ ही ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्वैलर्स सोने पर एडवांस बुकिंग स्कीम भी लेकर आ रहे हैं।

(For More News Apart from Further decline in gold prices know gold price today in your city delhi patna, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM