खबरे |

खबरे |

पंजाब-सिंध बैंक का चौथी तिमाही में एनपीए से 500 करोड़ की वसूली का लक्ष्य
Published : Jan 29, 2023, 3:26 pm IST
Updated : Jan 29, 2023, 3:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab-Sindh Bank aims to recover Rs 500 crore from NPA in the fourth quarter
Punjab-Sindh Bank aims to recover Rs 500 crore from NPA in the fourth quarter

बैंक ने दिसंबर, 2023 में समाप्त चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में लाभ में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और यह 856 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

New Delhi:  पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक स्वरूप कुमार साहा ने कहा है कि बैंक के चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कर्ज के 500 करोड़ रुपये की वसूली करने की उम्मीद है क्योंकि गैर निष्पादित आस्तियां(एनपीए) खातों की कई समाधान प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की चालू वित्त वर्ष में तीन तिमाहियों में कुल वसूली 1,178 करोड़ रुपये रही है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी (एनएआरसीएल) में मीनाक्षी एनर्जी का समाधान अंतिम चरण में है, जबकि दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता के तहत सिंटेक्स और श्रेई के समाधान की प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है।’’

उन्होंने बताया कि खराब ऋण में कमी, बढ़ती वसूली के कारण बैंक का लक्ष्य मार्च, 2023 में खत्म हो रहे चालू वित्त वर्ष में अपने लाभ को कायम रखने का है।

बैंक ने दिसंबर, 2023 में समाप्त चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में लाभ में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और यह 856 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1,039 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था, जो उसके 144 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा था।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM