खबरे |

खबरे |

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 77,434.98 करोड़ रुपये घटा
Published : Jul 30, 2023, 12:02 pm IST
Updated : Jul 30, 2023, 12:02 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 524.06 अंक या 0.78 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

New Delhi: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 77,434.98 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान आईटीसी और एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 524.06 अंक या 0.78 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल का मूल्यांकन बढ़ गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 26,192.05 करोड़ रुपये घटकर 5,83,732.19 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 22,747.89 करोड़ रुपये के नुकसान से 12,40,322.63 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 12,127.47 करोड़ रुपये घटकर 4,47,298.52 करोड़ रुपये रह गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 5,818.43 करोड़ रुपये के नुकसान से 17,10,076.74 करोड़ रुपये और टीसीएस का 5,214.15 करोड़ रुपये टूटकर 12,27,739.80 करोड़ रुपये रह गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में 4,417.23 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,07,369.34 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 917.76 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,96,495.74 करोड़ रुपये पर आ गई।

इस रुख के उलट भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,643.3 करोड़ रुपये बढ़कर 5,00,369.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस के मूल्यांकन में 4,129.44 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 5,56,271.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एसबीआई की बाजार हैसियत 981.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,800.72 करोड़ रुपये रही।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM