Health News: सेब के छिलके हैं गुणकारी, इसे खाने से होते है कई फायदे

खबरे |

खबरे |

Health News: सेब के छिलके हैं गुणकारी, इसे खाने से होते है कई फायदे
Published : Aug 30, 2024, 1:50 pm IST
Updated : Aug 30, 2024, 1:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Apple peels are beneficial, eating it has many benefits news In hindi
Apple peels are beneficial, eating it has many benefits news In hindi

सेब के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं।

Health News: आप में से कई लोग अक्सर सेब खाने से पहले उसके छिलके को उससे अलग कर देते है और उसके बाद इसे खाते है। लेकिन आप जानते है, कि ऐसा करने से आप कई तरह के पोषक तत्वों से वंचित रह जाते है। क्योंकि सेब में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है, वहीं सेब के साथ- साथ उसके छिलके में भी कई पोषक तत्व होते है, जिनके बगैर सेब खाने से आपको उनका फायदा नहीं मिल पाता है।

सेब के छिलके विटामिन से भरपूर

बता दें कि सेब के छिलके में विटामिन-ए के और सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, कैल्शियम और फास्फोरस भी होता है, जो किडनी, हृदय, दिमाग, त्वचा और हड्डियों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

वहीं सेब के छिलके में क्वेरसेटिन पाया जाता है। जो एक एंटी इंफ्लेमेटरी यौगिक है। यह फेफड़ों को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। सेब के छिलके पोषक तत्व और फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इस तरह से आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं। जिससे आपका वजन भी नियंत्रित रहता है।

सेब के छिलके लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करने के साथ- हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं। ये डायबिटीज के मरीजों के पाचन को बेहतर बनाते हैं, जिससे कब्ज, गैस या पेट फूलने की समस्या से निजात मिलती है।

सेब के छिलके में पाया जाने वाला गुण कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। सेब के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल का लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। जिससे हृदय संबंधी रोगों से बचाव होता है।

(For more news apart from Apple peels are beneficial, eating it has many benefits, health news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM