खबरे |

खबरे |

अस्पताल के ICU में घूमती नजर आई गाय, तेजी से विडीयो हो रहा वायरल
Published : Nov 21, 2022, 1:52 pm IST
Updated : Nov 21, 2022, 1:53 pm IST
SHARE ARTICLE
A cow was seen roaming in the ICU of the hospital, the video is going viral
A cow was seen roaming in the ICU of the hospital, the video is going viral

गाय को अस्पताल के आईसीयू में टहलते हुए देखा गया और कोई भी कर्मचारी इस जानवर पर ध्यान नहीं दे रहा.

Madhya Pradesh News: अगर अस्पताल में कोई जानवर घूमता हुआ नजर आ जाए तो लोग थोड़े हैरान रह जाते हैं. कुछ ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश में देखने को मिला. मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई वार्ड के अंदर एक गाय को खुलेआम घूमते हुए देखा गया, जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

चौंकाने वाली क्लिप में एक गाय को अस्पताल के आईसीयू में टहलते हुए देखा जा सकता है, जबकि कोई भी कर्मचारी इस जानवर पर ध्यान नहीं दे रहा. यहां तक कि कोई भी गाय को अस्पताल से बाहर ले जाने के बारे में सोचा भी नही होगा.

आईसीयू में घूसी गाय: 
ट्विटर पर @kaustuvray नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया और तंज कसते हुए लिखा कि राजगढ़ के सरकारी अस्पताल के आईसीयू में एक गाय मरीजों का हाल जानने पहुंची. इससे पहले कि वह कुछ पूछ पाती, मरीज के परिवार वालों ने उसे भगा दिया. बताओ, क्या कोई ऐसा करता है? वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है. कई लोगों ने मध्य प्रदेश प्रसाशन से सवाल उठाया है कि क्या अस्पताल में ऐसी स्थिति होनी चाहिए

 

 

अस्पताल वालो ने दिया रियक्सन:
इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र कटारिया से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'मैंने स्थिति का संज्ञान लिया है और वार्ड बॉय और सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की है.

यह घटना हमारे पुराने COVID ICU वार्ड की है.' फिलहाल, अब मरीजों को भय है कि कही अस्पताल में दोबारा गाय या अन्य जानवर न आए, जिनकी वजह से उन्हें नुकसान पहुंचे. अस्पताल प्रशासन भी सख्ती से कड़े कदम उठाने की तैयारी में है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी देखा जा रहा है और लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
 

Location: India, Madhya Pradesh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM