खबरे |

खबरे |

नायक-नायिकाओं की अनसुनी कहानियों से रूबरू कराती इतिहासकार विक्रम संपत की यह नई किताब
Published : Nov 13, 2022, 11:39 am IST
Updated : Nov 13, 2022, 11:39 am IST
SHARE ARTICLE
Historian Vikram Sampat's new book introduces unheard stories of heroes and heroines
Historian Vikram Sampat's new book introduces unheard stories of heroes and heroines

इतिहासकार विक्रम संपत ने अपनी नई किताब में भारत के विभिन्न दौर के 15 गुमनाम नायक और नायिकाओं के साहस और बहादुरी की कहानियों को पेश किया है।

नई दिल्ली  ; इतिहासकार विक्रम संपत ने अपनी नई किताब में भारत के विभिन्न दौर के 15 गुमनाम नायक और नायिकाओं के साहस और बहादुरी की कहानियों को पेश किया है।

‘ब्रेवहार्ट्स ऑफ भारत :  विगनेट्स फ्रॉम इंडियन हिस्ट्री’’ उन नायकों की कहानियों से रूबरू कराती है, जिन्होंने अपनी परंपरा और संस्कृति को बरकरार रखने के लिए संघर्ष किया। ऐसे नायक-नायिकाओं में राजर्षि भाग्यचंद्र जय सिंह (मणिपुर), ललित आदित्य (कश्मीर), चांद बीबी (अहमदनगर) और लचित बरफुकन (असम) शामिल हैं।

इस पुस्तक का प्रकाशन पेंगुइन इंडिया ने किया है।

पुस्तक में बेगम हजरत महल (अवध), रानी अबक्का चौटा (उल्लाल), मार्तंड वर्मा (त्रावणकोर), रानी रुद्रमा देवी (वारंगल), रानी नायकी देवी (गुजरात) और बंदा सिंह बहादुर के बारे में भी बात की गई है, जो न केवल बेखौफ होकर युद्ध के मैदान में कूद गए, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी आशा की लौ को जलाए रखा।.

संपत ने कहा कि मौजूदा लोकप्रिय भारतीय इतिहास लेखन में एक बड़ी खामी यह है कि इसका झुकाव दिल्ली की ओर बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही इतिहास देश की आने वाली पीढ़ियों को स्कूलों और कॉलेज में पढ़ाया जाता है।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM