खबरे |

खबरे |

कभी मनोरंजन के लिए निशानेबाजी किया करती थी पलक, एशियाई खेलों में जीता स्वर्ण पदक
Published : Sep 29, 2023, 5:56 pm IST
Updated : Sep 29, 2023, 6:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Palak Gulia
Palak Gulia

हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली 17 वर्षीय पलक ने कोविड-19 महामारी के बाद ही इस खेल को गंभीरता से लेना शुरू किया.

हांगझोउ : एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए  स्वर्ण पदक जीतने वाली पलक गूलिया कभी पढ़ाई की थकान को दूर करने और मनोरंजन के लिए निशानेबाजी किया करती थी लेकिन यह जल्द ही उनका शगल बन गया और फिर उन पर इस खेल में उत्कृष्ट बनने का जुनून सवार हो गया जिसका परिणाम एशियाई खेलों में जीता गया स्वर्ण पदक है।

हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली 17 वर्षीय पलक ने कोविड-19 महामारी के बाद ही इस खेल को गंभीरता से लेना शुरू किया। शुक्रवार को व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पलक ने कहा,‘‘मैं तब गुड़गांव के सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ रही थी जब मुझे निशानेबाजी खेल के बारे में पता चला। इसके बाद में सुबह के सत्र में अभ्यास करने लगी। अगले डेढ़ साल तक जब भी मुझे समय मिलता था मैं निशानेबाजी कर लेती थी।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं 2019 तक मनोरंजन के लिए ही निशानेबाजी करती थी। मैंने कोविड-19 महामारी बाद ही निशानेबाजी को गंभीरता से लेना शुरू किया।’’ पलक के पिता जोगिंदर गूलिया व्यवसायी हैं और उन्होंने अपनी बेटी को यह खेल अपनाने दिया लेकिन केवल पढ़ाई से विश्राम के लिए।

पलक ने कहा,‘‘हमारे परिवार में कभी किसी ने भी निशानेबाजी नहीं की थी। मैं पहली हूं जिसने निशानेबाजी को अपनाया। मैं पढ़ाई पर अधिक ध्यान देती थी। निशानेबाजी को अपनाने से पहले मैं एथलेटिक्स और तैराकी जैसे खेल भी खेलती थी। निशानेबाजी शुरू करने के बाद भी मैं अन्य खेलों से जुड़ी रही।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं खाली समय में ही निशानेबाजी किया करती थी। मैं पढ़ाई से विश्राम के समय निशानेबाजी करती थी। मेरे पिताजी ने कहा कि अगर मैं विश्राम के दौरान कुछ अच्छा करती हूं तो इससे मुझे मदद मिलेगी। इस तरह से निशानेबाजी खेल से हमारा परिचय हुआ। हमारे स्कूल में शूटिंग रेंज है और मैंने सुबह के सत्र में प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया।’’

पलक ने जब इस खेल को गंभीरता से लेना शुरू किया तो फिर वह नियमित तौर पर अभ्यास करने लगी और उन्होंने खेल की जरूरत के अनुसार अपनी दिनचर्या भी बदल दी। उनका अगला लक्ष्य अक्टूबर में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप और उसके बाद पेरिस ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा,‘‘ हमने ओलंपिक के लिए पिछले दो तीन महीने से तैयारी शुरू कर दी है।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM