खबरे |

खबरे |

गर्भावस्था में अत्यधिक वजन हो सकता है जोखिम भरा: अध्ययन
Published : Oct 20, 2023, 4:57 pm IST
Updated : Oct 20, 2023, 4:57 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

वजन के आधार पर ये समूह गर्भावस्था से पहले कम वजन वाली महिलाओं, सामान्य वजन वाली महिलाओं या अधिक वजन वाली महिलाओं के थे।

New Delhi: गर्भावस्था के दौरान अधिक वजन बढ़ने पर गर्भवती महिलाओं को हृदय रोग या मधुमेह से मृत्यु का अधिक खतरा पैदा हो जाता है। ‘द लांसेट’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि वजन के आधार पर जिन समूहों में अध्ययन किया गया, उन सभी में मृत्यु दर का जोखिम अधिक देखा गया। वजन के आधार पर ये समूह गर्भावस्था से पहले कम वजन वाली महिलाओं, सामान्य वजन वाली महिलाओं या अधिक वजन वाली महिलाओं के थे।

उन्होंने अमेरिका की 45,000 से अधिक महिलाओं के 50 वर्ष के आंकड़ों का विश्लेषण किया जिसमें उनके बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) और गर्भावस्था के दौरान वजन में उतार-चढ़ाव के आंकड़े शामिल थे। यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया में पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ताओं के नेतृत्व में हुए अध्ययन में गर्भवती होने से पहले से जिन महिलाओं को मोटापा था, उनमें कोई जोखिम नहीं पाया गया।.

प्रमुख अध्ययनकर्ता स्टेफनी हिंकल ने कहा, ‘‘हमने दिखाया है कि मौजूदा दिशानिर्देशों के भीतर गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने से जीवन में बाद में संभावित नकारात्मक प्रभावों से बचाव हो सकता है, और यह मातृ स्वास्थ्य और बच्चे के स्वास्थ्य दोनों के लिए अल्पकालिक लाभ के साक्ष्य पर आधारित है।’’ हिंकल जाहिर तौर पर अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के गर्भावस्था दिशानिर्देशों का जिक्र कर रही थीं जिनके अनुसार कम वजन वाली महिलाओं का वजन 12.5-18 किलोग्राम से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए, वहीं मोटापा ग्रस्त महिलाओं का वजन 5.10 किलोग्राम से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM