खबरे |

खबरे |

दुनियाभर में जीवन को बेहतर बनाने के लक्ष्यों में से केवल 17% ही 2030 तक हासिल होने की संभावना: रिपोर्ट
Published : Jun 29, 2024, 3:34 pm IST
Updated : Jun 29, 2024, 3:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Only 17% of goals to improve lives worldwide likely to be achieved by 2030: Report
Only 17% of goals to improve lives worldwide likely to be achieved by 2030: Report

इसमें कहा गया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य अभी भी बहुत पीछे है।

United Nations Report: संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया के सात अरब से अधिक लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उसके 169 लक्ष्यों में से केवल 17 प्रतिशत लक्ष्य ही 2030 तक हासिल होने की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग आधे लक्ष्यों को लेकर ही कुछ प्रगति दिखाई देती है और केवल 17 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल होने की संभावना है।

रिपोर्ट में कोरोना महामारी के प्रभावों का भी हवाला देते हुए कहा गया है कि 2019 की तुलना में 2022 में 2.3 करोड़ लोग गरीबी और 10 करोड़ से अधिक लोग भूखमरी की चपेट में आ गये।

इसमें कहा गया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य अभी भी बहुत पीछे है। दुनियाभर में केवल 58 प्रतिशत छात्र प्राथमिक विद्यालय स्तर पर पढ़ने में न्यूनतम दक्षता हासिल कर पाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्षय ऊर्जा से बिजली पैदा करने की वैश्विक क्षमता पिछले पांच वर्ष से अभूतपूर्व 8.1 प्रतिशत वार्षिक दर से बढ़ रही है।

गुतारेस ने जलवायु परिवर्तन से निपटने और "हरित और डिजिटल बदलावों" की दिशा में अधिक कदम उठाये जाने का आह्वान किया। उन्होंने गाजा से लेकर यूक्रेन, सूडान और अन्य जगहों पर युद्ध समाप्त करने के लिए प्रयास करने का भी आह्वान किया। (pti)

(For more news apart from Only 17% of goals to improve lives worldwide likely to be achieved by 2030: Report, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM