खबरे |

खबरे |

Maharashtra News: तन्वी इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली भारतीय मां
Published : Jul 2, 2024, 12:11 pm IST
Updated : Jul 2, 2024, 12:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Tanvi is the first Indian mother to cross the English Channel
Tanvi is the first Indian mother to cross the English Channel

समुद्र की लहरों ने तन्वी को तीन घंटे तक घेरे रखा, लेकिन उन्होंने अपना हौसला नहीं खोया।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक की दो जुड़वां बेटों की मां तन्वी चव्हाण-देवरे इंग्लिश चैनल पार करने वाली देश की पहली मां है। तन्वी ने 29 जून को अटलांटिक सागर में 16 डिग्री तापमान में 17 घंटे और 42 मिनट तैरकर इंग्लिश चैनल पार किया। तन्वी को ब्रिटेन के शहर डोवर से 32 किलोमीटर दूर फ्रांस के कैप ब्लैंक नेज तक तैरकर जाना था। लेकिन तेज बुखार और मजबूत लहरों के कारण उन्हें रास्ता बदलकर विसेंट में फ्रांसीसी तट तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। मौसम में बदलाव के कारण उनके तीन साथी पहले ही वापस लौट आए थे। हालांकि, समुद्र की लहरों ने तन्वी को तीन घंटे तक घेरे रखा, लेकिन उन्होंने अपना हौसला नहीं खोया।

रोज 8 घंटे अभ्यास, सप्ताह में एक बार 11 से 15 घंटे तैराकी

तन्वी 7 साल की उम्र से इंग्लिश चैनल में तैरने के लिए बैंगलोर के तैराकी के मुख्य कोच श्रीकांत विश्वनाथन और नासिक के सेवानिवृत्त कोच शंकर मालगुंडी से रोज सात से आठ घंटे प्रशिक्षण ले रही हैं। वह सप्ताह में एक बार 11 से 15 घंटे तैराकी करती थीं। चूंकि प्रतियोगिता दिन-रात होती है, इसलिए उन्होंने उसी तरह अभ्यास किया।

(For more news apart from Tanvi is the first Indian mother to cross the English Channel, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM