खबरे |

खबरे |

Chhattisgarh News: बालोद में फंदे से लटके मिले महिला और दो नाबालिग बच्चों के शव, इलाके में सनसनी
Published : Feb 3, 2024, 3:21 pm IST
Updated : Feb 3, 2024, 3:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Dead bodies of a woman and two minor children found hanging in Balod sensation in the area
Dead bodies of a woman and two minor children found hanging in Balod sensation in the area

महिला और बच्चों के शव साड़ियों से बनाए गए फंदों से लटके मिले।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 28 वर्षीय एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चे अपने घर पर फंदे से लटके पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि हेमलता साहू, उनके बेटे खोमेद्र (चार) और बेटी तृषा (दो) के शव शुक्रवार को गुरुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कोचेरा गांव में उनके घर पर फंदे से लटके मिले। अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि महिला का पति एक राजमिस्त्री है और वह घटना के समय काम के लिए बाहर गया हुआ था, जबकि उसके ससुर अपनी अस्वस्थ पत्नी की देखभाल के लिए अस्पताल में थे।

अधिकारी ने बताया कि दोपहर में जब महिला के ससुर घर लौटे तो उन्हें मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला और जब उन्होंने खिड़की से झांका तो उन्हें तीनों के शव फंदे से लटके दिखे। उन्होंने बताया कि महिला और बच्चों के शव साड़ियों से बनाए गए फंदों से लटके मिले।

अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि महिला ने पहले अपने बच्चों की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली लेकिन घटनास्थल से कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला है। मामले की सटीक जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और आगे की जांच के बाद पता चलेगी।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। (pti)

(For more news apart from Chhattisgarh News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM