खबरे |

खबरे |

Maharashtra fire news: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में आग ने ली परिवार की जान, 7 की मौत

By : DISHANT

Published : Apr 3, 2024, 11:37 am IST
Updated : Apr 3, 2024, 11:37 am IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra fire news, Massive Fire In Aurangabad 7 Dead news in hindi
Maharashtra fire news, Massive Fire In Aurangabad 7 Dead news in hindi

इन मृतकों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं।

Maharashtra fire news in hindi: महाराष्ट्र के औरंगाबाद के छत्रपति संभाजी नगर में आज भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 4 बजे एक सिलाई की दुकान में लगी, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त ने बताया कि, सुबह करीब 4 बजे, छत्रपति संभाजीनगर के छावनी क्षेत्र में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंची लेकिन प्रारंभिक जांच के बाद, सामने आया कि दम घुटने से इस दौरान सात लोगों की मौत हो गई। आग लगने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

हालांकि हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए थे और आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक आग ने सात लोगों की जान ले ली थी। वहीं अधिकारी फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। वहीं पीड़ितों के पोस्टमार्टम के आदेश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें  Arvind Kejriwal News: गिरफ्तारी के बाद तेजी से घट रहा अरविंद केजरीवाल का वजन; डॉक्टरों ने जताई चिंता!

जानकारी के अनुसार सुबह करीब चार बजे दुकान में अचानक आग लगी थी, पुलिस को घटना की जानकारी सुबह 4.15 बजे मिली। आग लगने के बाद धुआं पहली मंजिल में घुस गया, जहां दुकान के ऊपर एक परिवार रहता था। जिनकी दम घुटने मौत हो गई। वहीं इन मृतकों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं।

(For more news apart from Maharashtra fire news, Massive Fire In Aurangabad 7 Dead news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM