खबरे |

खबरे |

दिल्ली: प्रेमी ने प्रेमिका के शरीर पर चाकू मारकर की हत्या, 16 साल की थी महिला की बेटी 
Published : Dec 3, 2022, 3:24 pm IST
Updated : Dec 3, 2022, 3:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi: Lover stabbed to death on girlfriend's body, woman's daughter was 16 years old
Delhi: Lover stabbed to death on girlfriend's body, woman's daughter was 16 years old

मृतक की पहचान रेखा रानी के रूप में हुई है, जो आरोपी के साथ लिव-इन पार्टनर में रह रही थी। महिला के जबड़े, गले और हाथ पर चाकू से वार किया गया है.

Delhi:  दिल्ली के तिलक नगर में शुक्रवार को लिव इन में रह रहे सक्श ने प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसका शव उसके किराये के घर से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रेखा रानी के रूप में हुई है, जो आरोपी के साथ लिव-इन पार्टनर में रह रही थी। रानी की एक 16 साल की बेटी भी है। महिला के जबड़े, गले और हाथ पर चाकू से वार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 साल की रानी 15 साल से अपनी बेटी के साथ किराए के घर में रह रही थी। हत्या के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो उसके घर पर ताला लगा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अदंर रानी का शव पड़ा था। पुलिस के मुताबिक महिला की बेटी को पता नहीं था कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है। उसे लग रहा था उसकी मां दवा खाकर कमरे में सो रही है।

पुलिस ने बताया कि उसकी बेटी ने अपने बयान में कहा कि वह जब अपनी मां को जगाने के लिए गई तब वहां महिला का पार्टनर मौजूद था। जब उसने व्यक्ति से पूछा कि उसकी मां कहां है तो व्यक्ति ने कहा कि वह बाहर गई हैं और उसे भी बाहर जाने के लिए कहा। अधिकारी ने कहा कि गड़बड़ी आशंका के मद्देनजर वह घर से बाहर चली गई।

महिला पर के तीन जगहों पर चाकू से वार किया:
पुलिस के मुताबिक बेटी के बाहर जाने के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर वहां से भाग गया। पश्चिम दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस घनश्याम बंसल ने कहा कि सामने आया है कि महिला को दो जगह चाकू मारा गया है। उनके मुताबिक, एक बार जबड़े और गले पर चाकू से वार किया गया जबकि दूसरा वार हाथ पर किया गया है।
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM