खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: महिला ने खाई में कूदकर दी जान, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
Published : Jul 4, 2023, 11:25 am IST
Updated : Jul 4, 2023, 11:25 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दंपति की पिछले साल शादी हुई थी। वह शादी के बाद उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से यहां भिवंडी शहर में रहने आ गए थे।

ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला (22) ने अपने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद एक खाई में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार को हुई। महिला के पति (32) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

दंपति की पिछले साल शादी हुई थी। वह शादी के बाद उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से यहां भिवंडी शहर में रहने आ गए थे।

नारपोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पति महिला से सोने की वस्तुओं की कथित तौर पर मांग करता था और उसे प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर महिला ने शनिवार को भिवंडी शहर के गुंदावली गांव में एक खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के हाथ पर बने ‘टैटू’ से उसके परिवार ने उसकी पहचान की।

उन्होंने बताया कि महिला के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को उसके पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM